हरियाणा में पुलिस-किसान हुए आमने-सामने, आंसू गैस गोलों के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने GT रोड जाम करने का ऐलान किया था। DC विश्राम कुमार मीणा के साथ मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद किसान जाम करने निकल गए।
मिली जानकारी के अनुसार बराड़ा रोड पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। किसान बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद कुछ किसान फ्लाईओवर पर चढ़ गए। पुलिस ने उन किसानों को उतार लिया। Haryana News
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने जानकारी देते हुए कहा की, “बेईमान अधिकारियों की वजह से यह सब हो रहा है। सरकार किसानों को पिटवाना चाहती है। इन्हें किसानों की बदनामी कराने में मजा आता है। ऐसे अधिकारियों को हरियाणा से हटा देना चाहिए। उधर हाईवे पर पुलिस लाठी लेकर तैयार है। हम पिटेंगे, हम जाएंगे और वो पीटेंगे।” Haryana News
किसानों के बीच पहुंचे थे DC मीणा
मिली जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 16 सितंबर को धान की सरकारी खरीद को लेकर शाहाबाद अनाज मंडी में किसानों की बैठक हुई थी। इसमें कुरुक्षेत्र के DC विश्राम कुमार मीणा भी पहुंचे थे। किसानों ने मंडियों में फसल पहुंचने का हवाला देते हुए जल्द खरीद शुरू करने की मांग की थी। प्रशासन ने बताया था कि राज्य सरकार ने केंद्र से तय समय से पहले 20 सितंबर से खरीद शुरू कराने का अनुरोध किया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इस आश्वासन के बाद किसानों ने 20 सितंबर तक खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था और मांग पूरी न होने पर 22 सितंबर को जाम लगाने की चेतावनी दी थी।
पोर्टल 27 सितंबर तक खुला
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने किसानों को फसल रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक दोबारा खोला गया है। Haryana News किसान 27 सितंबर तक फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसानों की मांग है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और खरीद प्रक्रिया में तालमेल रहे, ताकि मंडियों में फसल खरीद के लिए इंतजार न करना पड़े।