हरियाणा पुलिस में 28 हजार पदों पर होगी नई भर्तियां, जाने सरकार का पूरा प्लान ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अनय सिंघल ने कहा है कि प्रदेश पुलिस को जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस करके अपग्रेड किया जा रहा है, वहीं वर्ष 2030 तक चरणबद्ध तरीके से पुलिस में 28 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी।
पुलिस साकारी दिवस के अवसर पर बुधवार को DGP ने बताया कि पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने के लिए मार्च 2027 तक लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती करने और वर्ष 2028 से 2030 के बीच लगभग 13 हजार पदों पर भर्ती की योजना है। इस दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। Haryana News
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास, नई भर्तियों और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। पुलिस के बुनियादी ढांचे और आधुनिकीकरण के लिए 658 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई गई है। Haryana News
साइबर अपराधों से निपटने के लिए एच4सी के 204 नए पदों को मंजूरी मिल चुकी है। बहुत जल्द इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
DGP ने कहा कि मार्च 2027 तक 1,043 करोड़ रुपये में अधिक के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है, जबकि वर्ष 2030-31 तक पुलिस बुनियादी ढांचे पर 4,430 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक पुलिस आवासों की संख्या लगभग 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। Haryana News
शहीदी दिवस पी जबस पर पंच हन्य पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने 134 जवानों को श्रद्धांजलि दी।