हरियाणा में रेडियोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने रेडियोग्राफर के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती टीबी-एनसीडी स्क्रीनिंग शिविरों के लिए की जा रही है।
इन पदों पर चयनित रेडियोग्राफर निर्धारित जिलों में हैंडहेल्ड चेस्ट एक्सरे (एचएचएक्स) स्क्रीनिंग करेंगे। उनकी मुख्य जिम्मेदारियों में एचएचएक्स उपकरण का संचालन, उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग और विकिरण सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।
वे एआई-सक्षम एक्सरे रिपोर्टिंग में सहायता करेंगे और संभावित टीबी मामलों की पहचान कर उन्हें रेफर करेंगे। वेतनमान 25000 से 28000 रुपये प्रति माह होगा। साथ ही फील्ड गतिविधियों के लिए साझा कैब की सुविधा मिलेगी। इन पदों के लिए रेडियोग्राफी या रेडियोलॉजी में बीएससी डिग्री या दो वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा अनिवार्य है।
उम्मीदवारों के पास रेडियोग्राफी सेवाओं में न्यूनतम दो से चार वर्ष का अनुभव होना चाहिए।