Haryana-Rajasthan Weather : IMD का हरियाणा-राजस्थान में अलर्ट ! आसमान से बरसेगी आग, देखें नई अपडेट

 | 

Udaipur Times, Haryana-Rajasthan News, Haryana Weather Update : हरियाणा राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। IMD ने हाल ही में अलर्ट जारी करते हुए बताया है की हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। गर्मी बढ़ने और लू-हीटवेव चलने की अलर्ट जारी हुआ है।

हाल ही में मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह हरियाणा में तेज धूप, लू और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खासकर दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हीटवेव का असर ज्यादा रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, राजस्थान सीमा के साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 मई को लू आधे हरियाणा कोअपनी चपेट में लेगी। Haryana-Rajasthan News

मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई को तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ होगी। हिसार, सिरसा, भिवानी और रोहतक जैसे इलाकों में दिन के समय लू चलने की संभावना है। 19 मई को सुबह से ही गर्मी का असर दिखेगा और दोपहर में तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। Haryana-Rajasthan News

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की 20 मई को गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 21 मई को सबसे गर्म दिन रह सकता है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। Haryana-Rajasthan News

मौसम विभाग ने बताया है की 22 मई को गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं जारी रहेंगी। किसानों को सुबह या शाम के समय ही खेतों में सिंचाई करने की सलाह दी गई है। 

23 मई को तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन उमस और गर्म हवाएं बनी रह सकती है। कुछ इलाकों में शाम के समय हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना बेहद कम है। Haryana-Rajasthan News

मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। दिन के समय बाहर निकलने वालों को धूप से बचाव करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News