हरियाणा में निकली क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana Jobs : हरियाणा में बेरोजगारों कर लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार के Human Resources Department (HRD) ने विभिन्न पदों को डेपुटेशन आधार पर भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र नियमित सरकारी कर्मचारी अपने विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
HRD Department Haryana में क्लर्क, असिस्टेंट, पीए समेत विभिन्न पदों पर डेपुटेशन के तहत ये पूरी भर्ती निकली है।
कुल पद – 32
Superintendent – 03 पद
Private Secretary – 01 पद
Assistant – 13 पद
Personal Assistant – 03 पद
Jr. Scale Stenographer – 02 पद
Clerk – 06 पद
Steno-Typist – 03 पद
Driver – 01 पद
मुख्य बातें
डेपुटेशन अवधि प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष रहेगी।
केवल हरियाणा सरकार के पात्र नियमित कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन संबंधित विभाग के माध्यम से पत्र जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर भेजना होगा।
चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

