हरियाणा में शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख डेटा होगा अपडेट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में प्रस्तावित Online शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 को आगे बढ़ा दिया है और इसे 10 दिन आगे किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने संशोधित अस्थायी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि अब शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत और सेवा संबंधी रिकॉर्ड अपडेट एवं सत्यापित करने के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय मिलने वाला है। पहले यह पूरी प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर ड्राइव से संबंधित सभी चरणों की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल (टेन्योर) का प्रकाशन 18-19 अगस्त को होगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 25 से 31 अगस्त तक इन दावों पर निर्णय लेगी, जबकि राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक अंतिम फैसला करेगी। 8 और 9 सितंबर को अंतिम स्कोर एवं टेन्योर सूची जारी की जाएगी। Haryana News

अतिरिक्त समय
खबरों की माने तो विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कपल केस के तहत अंक प्राप्त करने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी संलग्न किया गया है। शेड्यूल बढ़ने के साथ ही कपल केस से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है। Haryana News
क्वालिफाइंग डेट
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों से निर्धारित अवधि में MIS पोर्टल पर डेटा अपडेट एवं सत्यापन सुनिश्चित कराएं। Haryana News विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर ड्राइव के लिए 10 अगस्त 2026 को क्वालिफाइंग डेट माना जाएगा।
