हरियाणा रोडवेज का दो दिन चक्का जाम, कर्मचारी करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल

 | 
हरियाणा रोडवेज का दो दिन चक्का जाम, कर्मचारी करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने दो दिन की राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। निजीकरण रोकने व मांगों को मनवाने के लिए मोर्चा 5 व 6 सितंबर को हड़ताल करेगा।

जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को सभी डिपो और सब-डिपो पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। कर्मचारी इस दौरान अपने महाप्रबंधकों के माध्यम से परिवहन मंत्री को संशोधित मांग पत्र भेजेंगे।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगरोहा व महासचिव दिनेश हुड्डा ने बताया कि 14 यूनियनों ने एकजुट होकर साझा मोर्चा बनाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News