हरियाणा रोडवेज के 22 डिपो को मिलेंगी 500 नई बसें, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट ?

 | 
हरियाणा रोडवेज के 22 डिपो को मिलेंगी 500 नई बसें, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट ?

Udaipur Times, Haryana Roadways : रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई मानक नॉन-एसी डीजल बसें शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य परिवहन निदेशालय ने प्रदेश के 22 डिपो में इन बसों का डिपोवार आवंटन कर दिया है। 18 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार भिवानी को सबसे ज्यादा 40 बसें मिलेंगी, जबकि रेवाड़ी को सबसे कम 2 बसें आवंटित की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिसार को 37, गुरुग्राम को 35 और सिरसा को 32 बसें दी गई हैं। परिवहन निदेशालय ने बसों की आपूर्ति के लिए अशोक लेलैंड लिमिटेड को पत्र जारी कर स्वीकृत आवंटन के अनुसार संबंधित डिपो में डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नई बसों से संबंधित डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ेगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आदेश में बसों के रूट और संचालन शुरू करने की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आवंटन में भिवानी डिपो को 40 बसें देकर सबसे ऊपर रखा गया है। हिसार को 37 और गुरुग्राम को 35 बसें मिलेंगी। सिरसा को 32, यमुनानगर को 28 तथा फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25 बसें आवंटित की गई हैं।

इसके अलावा दिल्ली, झज्जर, जींद, करनाल, नारनौल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला डिपो को 20-20 बसें मिलेंगी। चंडीगढ़ को 14 और चौधरी दादरी को 12 बसें दी गई हैं।

जारी आवंटन के अनुसार रेवाड़ी को केवल 2 बसें मिलेंगी। इसके मुकाबले भिवानी को 40, हिसार को 37, गुरुग्राम को 35 और सिरसा को 32 बसें आवंटित की गई हैं। फरीदाबाद और फतेहाबाद को 25-25 बसें मिलेंगी। वहीं चौधरी दादरी को 12 और चंडीगढ़ को 14 बसें दी गई हैं।

जैसा की बताया जा रहा है की रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल होने से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

इससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने का विकल्प भी बढ़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News