Haryana Roadways : हरियाणा में अब इस नए रूट पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, देखें समय सारणी और किराया
Udaipur Times, Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। रोडवेज की ओर से गोहाना रूट पर इलेक्ट्रिक-बसों के सफल संचालन के बाद अब पानीपत रूट पर भी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक-बसें शुरू करने की तैयारी में है। रोडवेज ने पानीपत मार्ग पर सर्वे पूरा कर लिया है।
अब डिपो में इलेक्ट्रिक-बसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा गोहाना रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। दूसरी ओर, सोनीपत से दिल्ली के बीच ई-बस सेवा शुरू करने की योजना पर फिलहाल ब्रेक लगा है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि ई-टिकटिंग मशीनों में किराये को लेकर तकनीकी अड़चनें आ रही हैं, जिसके समाधान के लिए मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार है। इन बाधाओं के दूर होते ही यात्रियों को दिल्ली रूट पर भी आधुनिक बस सेवा मिलने लगेगी।
सोनीपत बस डिपो में 10 नई इलेक्ट्रिक-बसों के शामिल से अब इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जैसा की बताया जा रहा है कि रोडवेज की कार्ययोजना के तहत डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक-बसें लाने का लक्ष्य है, जिसके तहत जिले के विभिन्न रूटों को आधुनिक परिवहन सुविधा से जोड़ा जा सके।
गोहाना रूट पर सफल संचालन के बाद, अब पानीपत मार्ग पर भी इनके परिचालन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अधिकारी अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं।
