हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, जाने किन मांगो पर बनी सहमति ?

 | 
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, जाने किन मांगो पर बनी सहमति ?

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की 5 नवंबर से प्रस्तावित 2 दिन की हड़ताल टाल दी गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय में यूनियन की सरकार के साथ करीब साढ़े 4 घंटे मीटिंग चली। जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी।

मिली जानकारी के अनुसार मीटिंग में रोडवेज की 12 यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 8 मांगों पर चर्चा के लिए 25 नवंबर को दोबारा कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ बैठक होगी। अभी त्योहारी सीजन को देखते हुए हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बसें बंद रहने से लोगों को परेशानी होती। Haryana News

जानकारी के मुताबिक बता दें कि रोडवेज विभाग के कर्मचारी 2016 की भर्ती के तहत पक्का करने की मांग कर रहे हैं। तब से ही पिछले 10 साल का दिवाली बोनस देने की भी मांग है।

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले बिजली यूनियन ने 22 अक्टूबर से 3 दिन की स्ट्राइक शुरू की थी। हालांकि 45 घंटे में ही सरकार बैकफुट पर आ गई थी। जिसके बाद यूनियन की मुख्य मांग मानते हुए निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का पैरेलल लाइसेंस देने का फैसला वापस लिया गया। Haryana News

सभी यूनियनों को बुलाया

जानकारी के मुताबिक ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक खोखर ने बताया कि परिवहन विभाग के कमिश्नर अतुल द्विवेदी और डीजी निखिल गजराज के साथ बैठक हुई। इसके लिए विभाग ने प्रदेश की 12 यूनियनों को लेटर भेजा था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 3 नवंबर को भी बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन यूनियन प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए थे। अब इस मीटिंग में अपनी मांगें रखने के लिए शामिल हुए।

बैठक का पत्र

जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग के डीजी ने 3 नवंबर को साझा मोर्चा में शामिल सभी यूनियनों को पत्र भेजा था। इसमें बताया गया है कि परिवहन मंत्री की मंजूरी के बाद पिछली बैठक का ब्योरा जारी किया जा चुका है। Haryana News लेटर के अनुसार, साझा मोर्चा की सभी यूनियनों के 2-2 प्रतिनिधियों को 4 नवंबर को सुबह 11 बजे वार्ता के लिए बुलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये सभी यूनियनों के पदाधिकारी मीटिंग में शामिल हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News