Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर शुरू हुई नई बस सेवा
Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने जींद से पलवल के लिए एक नई बस शुरू की गई है। जो सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर बस जींद से रवाना होगी और रोहतक होते हुए दो बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में बस लगभग सवा दो बजे जींद के लिए रवाना होगी। जो रात लगभग आठ बजे तक पहुंच जाएगी। जींद से पलवल की दूरी 212 किलोमीटर है और किराया 240 रुपये है।
इसके अलावा जींद से मथुरा के लिए सुबह छह बजकर 50 मिनट पर बस जाती है। जो पलवल होकर जाती है। यह बस चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। जींद डिपो में इस समय 165 रोडवेज बस हैं जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। डिपो की बसों में हर रोज लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैं। जिससे डिपो को लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं डिपो मे 10 एसी बस है जो गुरुग्राम व चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर चलती हैं। हालांकि एसी बसों में साधारण रोडवेज बसों की अपेक्षा किराया ज्यादा हैए लेकिन इस समय बढ़ती गर्मी के चलते लोग एसी बसों में सफर करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
जून माह की शुरूआत में रोहतक के लिए भी चलाई थी बस
जून माह की शुरूआत में यात्रियों की मांग पर जींद डिपो ने जींद से रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस चलाई थी। जींद से रोहतक के लिए पहली बस सुबह साढ़े चार बजे चलती है। इसके बाद पांच से सात बजे के बीच में पांच बस जाती हैं। जींद से रोहतक की दूरी 68 किलोमीटर है। जो जुलाना, लाखनमाजरा के रास्ते लगभग डेढ़ घंटे में रोहतक पहुंचती है। जींद से रोहतक दूरी लगभग 68 किलोमीटर और किराया 80 किलोमीटर है। जींद से रोहतक रूट पर 20 से ज्यादा बस चलती हैं।
यात्रियों की मांग पर चलाई बस
जींद डिपो के डीआई विजय ने बताया कि यात्रियों की मांग पर जींद से पलवल के लिए सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर एक बस चलाई है। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। इसके लिए कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं।
