Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की गुरुग्राम से टनकपुर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने गुरुग्राम से वाया दिल्ली, गढ़गंगा, रामपुर, मुरादाबाद, नानकमत्ता, खटीमा, बनबसा होते हुए टनकपुर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। यहाँ देखें बस का पूरा रूट और टाइम टेबल
#गुरुग्राम से #टनकपुर सीधी बस सेवा 😍
आज हम बताएंगे आपको #गुरुग्राम से #टनकपुर (#उत्तराखण्ड) नेपाल बॉर्डर तक जाने वाली गुरुग्राम डिपो की एकमात्र बस के मार्ग व समय सारणी के बारे में। यह बस सेवा 2023 में आरंभ हुई थी तभी से निरन्तर चल रही है। जिससे #गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों से #टनकपुर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होता है। #गुरुग्राम से #टनकपुर वाया मुरादबाद, रुद्रपुर, बनबसा होकर जाने वाली सुपरफास्ट बस सेवा ✈
नेपाल बॉर्डर एक्सप्रैस
गुरुग्राम ➡ #रुद्रपुर ➡ #टनकपुर
वाया #दिल्ली, गढ़गंगा, रामपुर, मुरादाबाद, नानकमत्ता, खटीमा, बनबसा
गुरुग्राम से सुबह 9:30 बजे
दिल्ली से सुबह 11:30 बजे (आनन्द विहार से)
रूद्रपुर से शाम 3:40 बजे
टनकपुर आगमन 6:40 बजे तक
वापसी समय
टनकपुर से सुबह 9:30 बजे
रूद्रपुर से दोपहर 11:30 बजे
बिलासपुर से दोपहर 12:00 बजे
गुरुग्राम आगमन 6:30 बजे तक
