हरियाणा रोडवेज की बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की बहादुरगढ़ से जयपुर समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, बावल, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा के लिए चलने वाली बसों की समय सारणी है।
बहादुरगढ़ से जयपुर जाने वालों के लिए बड़ी खबर
हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो द्वारा यात्रियों को सहूलियत मुहैया करवाने के लिए बहादुरगढ़ से जयपुर सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा।
बहादुरगढ़ ➡ रेवाड़ी ➡ जयपुर
वाया दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, बावल, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा
बहादुरगढ़ से दोपहर 3:30 बजे
झज्जर से शाम 4:30 बजे
रेवाड़ी से शाम 5:30 बजे
जयपुर पहुँच जाएगी 9:30 बजे तक
वापसी समय
जयपुर से सुबह 5:30 बजे
रेवाड़ी से सुबह 9:30 बजे
झज्जर पहुँच जाएगी 10:30 बजे तक