हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से मनाली के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल

 | 
हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से मनाली के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल  

Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से मनाली समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया पानीपत, करनाल, अम्बाला, कीरतपुर, सुन्दरनगर, मण्डी, कुल्लू  के लिए चलने वाली बसों की समय सारणी है।
 

दिल्ली से मनाली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली डिपो द्वारा मनाली के लिए सुबह 8 बजे स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

दिल्ली ➡ चण्डीगढ़43 ➡ मनाली

वाया पानीपत, करनाल, अम्बाला, कीरतपुर, सुन्दरनगर, मण्डी, कुल्लू 

दिल्ली से सुबह 8 बजे  (किराया ₹855/-)
पानीपत से सुबह 9:40
करनाल से सुबह 10:40
अम्बाला से दोपहर 12:00 बजे
चंडीगढ़ सेक्टर43 से दोपहर 2:30 बजे
मनाली पहुँच जाएगी रात्रि 9:30 बजे तक 

वापसी समय 

मनाली से शाम 6:20 
कुल्लू से रात्रि 7:20
मण्डी से रात्रि 9:20
चंडीगढ़17 से सुबह 2:30
दिल्ली पहुँच जाएगी सुबह 7:00 बजे तक

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News