हरियाणा रोडवेज में निकली 28 पदों पर सीधी भर्ती ! जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Jobs : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खशखबरी आई है। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद में अप्रैटिंस के 28 पदों पर भर्ती निकली है। जानकारी के अनुसार इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आइए जानते है इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी...
क्र.सं. ट्रेड का नाम शिक्षुओं की संख्या
1. डीजल मैकेनिक 13
2. विद्युतकार 02
3. मशीनिस्ट/टरनर 04
4. वेल्डर 03
5. पेंटर 02
6. कोपा 02
7. स्टेनो हिंदी 02
इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन लिंक https://www.apprenticeshipindia.gov.in/login पर दिनांक 18.06.2026 से 28.06.2026 तक कर सकते हैं। आवेदन के समय उम्मीदवार अपना फोटो, आधार, ITI विभाग द्वारा जारी की गई ITI पास की मूल अंक तालिका, जाति प्रमाण-पत्र व आवासीय प्रमाण-पत्र भी अपलोड करें व उम्मीदवार अपनी ई-मेल आई.डी. सही लिखें। कोई भी आवेदन सीधे तौर पर कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपरोक्त पदों को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
चयन के लिए नियम व शर्तें:-
आवेदन के समय उम्मीदवार पूर्ण प्रोफाइल भरेंगे।
उम्मीदवार हरियाणा का मूल निवासी हो।
उम्मीदवार ने जिस ट्रेड से ITI पास की है, केवल उसी ट्रेड में आवेदन करेगा।
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 28.06.2026 उपरान्त दिनांक 30.06.2026 से 01.07.2026 तक कार्यालय में गठित कमेटी के समक्ष अपनी प्रोफाइल मूल दस्तावेज व ITI अंकों का मिलान करवाएगा।
इसके लिए कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार इस दौरान कमेटी के समक्ष दस्तावेज का मिलान नहीं करवाएगा तो उसकी उम्मीदवारी पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
शिक्षुओं का चयन ITI से प्राप्त अंकों की मेरिट अनुसार किया जाएगा।
शिक्षुता ग्रहण कर चुके उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को निश्चित तिथि पर कार्यग्रहण करना होगा तथा उन्हें ई-मेल द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
अंतिम सूची दिनांक 06.07.2026 को जारी की जाएगी।
