हरियाणा रोडवेज में निकली 44 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 | 
हरियाणा रोडवेज में निकली 44 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन  

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी द्वारा विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 44 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि लोहारू व तोशाम उपकेंद्रों में विभिन्न ट्रेडों के लिए 7 से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की छायाप्रति, दसवीं कक्षा की अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा आईटीआई प्रमाणपत्र की छायाप्रति 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय में जमा करवानी होगी। आवेदन पत्रों की छायाप्रति और दस्तावेजों की फोटो प्रतियां निर्धारित समय पर जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के लिए सभी आवेदकों को 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे अपने मूल दस्तावेजों सहित कार्यशाला, भिवानी में पहुंचना होगा।

उन्होंने बताया कि टर्नर का 01 पद, शीट मेटल का 01 पद, पेंटर का 1 पद, वेल्डर का 2 पद, कारपेंटर का 2 पद, फिटर के 12 पद, मैकेनिक डीजल के 8 पद, इलेक्ट्रीशियन के 9 पद तथा मोटर मैकेनिक व्हीकल के 8 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News