हरियाणा रोडवेज में निकली कई पदों पर बड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana Jobs : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखरी आई है। जो भी प्रदेश का युवा HKRN के तहत रोडवेज में नोकरी करना चाहता है वह इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकता है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि यह भर्ती वर्ष 2018 में हरियाणा रोडवेज हड़ताल के दौरान कार्य कर चुके कर्मचारियों के लिए निकाली गई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर, बस कंडक्टर और हेल्पर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट (Contractual Basis) पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।
हरियाणा रोडवेज में 460 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
हरियाणा राज्य परिवहन के विभिन्न डिपो में ग्रुप-D के 460 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती HKRN के तहत होगी।
चौकीदार
गनमैन
वॉशिंग बॉय
हेल्पर मैकेनिक
हेल्पर इलेक्ट्रिशियन
हेल्पर टायरमैन
हेल्पर पेंटर
स्टोरमैन
यदि आप पात्र हैं, तो HKRNL साइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवाए और आधिकारिक अपडेट पर नज़र बनाए रखें।
