हरियाणा रोडवेज में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 | 
हरियाणा रोडवेज में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Udaipur Times, Haryana State job 2026 : हरियाणा राज्य परिवहन करनाल में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर, फिटर, मोटर मैकेनिक, स्टैनो टाइपिस्ट (हिंदी), COPA और कारपेंटर ट्रेड में शिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अप्रेंटिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच के लिए 27 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती?

हरियाणा राज्य परिवहन करनाल में निम्न ट्रेडों के लिए अप्रेंटिस की आवश्यकता है:-

डीजल मैकेनिक
इलेक्ट्रिशियन
वैल्डर
फिटर
मोटर मैकेनिक
स्टैनो टाइपिस्ट (हिंदी)
COPA
कारपेंटर

भर्ती में पदों की कुल संख्या का विस्तृत उल्लेख संबंधित विज्ञापन में नहीं किया गया है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अप्रेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो कुछ इस प्रकार से है

रजिस्ट्रेशन शुरू-: 16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख-: 25 अगस्त 2026
दस्तावेज जांच-: 27 अगस्त 2026

ध्यान रखें कि अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जाने क्या निर्धारित है शैक्षणिक योग्यता में

अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड में निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित आधिकारिक विज्ञापन और अप्रेंटिस पोर्टल पर दी गई पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।

उम्र और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की जानकारी संबंधित विज्ञापन में स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसी तरह सामान्य, ओबीसी, एससी और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क का भी विज्ञापन में उल्लेख नहीं है।

आवेदन करने का सहीं तरीका जाने?

योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले अप्रेंटिसशिप के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है-:

सबसे पहले अप्रेंटिस पोर्टल पर जाएं।

अपने ट्रेड और योग्यता के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें।

मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड/सबमिट करें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन का रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रखें।

25 अगस्त 2026 से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना सुनिश्चित करें।

27 अगस्त को होगी दस्तावेजों की जांच

रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 27 अगस्त 2026 को की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

जाने कहां होगा चयन?

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को हरियाणा राज्य परिवहन, करनाल में अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। शिक्षुता के दौरान मिलने वाली राशि अप्रेंटिसशिप के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

विवरण                  जानकारी
              हरियाणा राज्य परिवहन, करनाल
पद।                        अप्रेंटिस
ट्रेड।                 डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर 
फिटर, मोटर मैकेनिक, स्टैनो, COPA, कारपेंटर
आवेदन शुरू।           16 अगस्त 2026
अंतिम तारीख।          25 अगस्त 2026
दस्तावेज जांच।          27 अगस्त 2026
आवेदन माध्यम।          ऑनलाइन
स्थान।                     करनाल, हरियाणा
पोर्टल                    apprenticeshipindia.gov.in

आवेदक के लिए जरूरी सलाह ही कि  आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी ट्रेड, योग्यता, आयु, दस्तावेज और अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि जरूर करें। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति को ही अंतिम और मान्य माना जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News