हरियाणा रोडवेज में निकली 460 पदों पर बंपर भर्ती, जाने योग्यता और आवेदन का पूरा प्रोसेस ?

 | 
हरियाणा रोडवेज में निकली 460 पदों पर बंपर भर्ती, जाने योग्यता और आवेदन का पूरा प्रोसेस ?

Haryana Roadways Group-D Recruitment : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा रोडवेज में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए 460 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। हरियाणा राज्य परिवहन के विभिन्न डिपो में ग्रुप-D के 460 तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों को भरने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 

जानकारी के अनुसार यह भर्तियां HKRNL के माध्यम से एक साल के लिए होने वाली है। निदेशालय की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी कर दिए गए हैं। Haryana Roadways

किस जिले में ज्यादा पद?

यह पद डिप्लायमेंट ऑफ कान्ट्रक्चुअल पॉलिसी 2022 के तहत HKRNL के जरिए भरे जाएंगे। सभी डिपो के महाप्रबंधकों को HKRNL पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा पद गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, करनाल और यमुनानगर डिपो में हैं। रेवाड़ी डिपो में कुल 24 पद निकले हैं, जिसमें चौकीदार के दो, गनमैन के दो, हेल्पर पेंटर एक, हेल्पर इलेक्ट्रिशियन तीन, हेल्पर मैकेनिक सात, हेल्पर टायरमैन एक, स्टोरमैन के चार व वॉशिंग ब्वॉय के पांच हैं। Haryana Roadways

क्या है योग्यता?

चौकीदार व वॉशिंग ब्वॉय पद पर भर्ती के लिए आवेदक को हिंदी पढ़ना-लिखना आना चाहिए। इसी प्रकार गनमैन पद के लिए आठवीं पास व केवल एक्स-सर्विसमैन पात्र हैं। हेल्पर पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, टायरमैन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। Haryana Roadways

स्टोरमैन पद के लिए मोटर मैकेनिक ट्रेड में ITI ट्रेड में पासआउट होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों को HKRNL पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन का इंतजार करना होगा।

हरियाणा रोडवेज में निकली 460 पदों पर बंपर भर्ती

हरियाणा रोडवेज में निकली 460 पदों पर बंपर भर्ती

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News