हरियाणा रोडवेज की सिरसा से जयपुर के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की सिरसा से जयपुर समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है।
सिरसा हिसार से जयपुर जाने वालों के लिए खबर
हरियाणा राज्य परिवहन हिसार डिपो द्वारा रात्रि के समय सिरसा, फतेहाबाद और हिसार से जयपुर के लिए रात्रि सेवा संचालित की जा रही है। जिससे जयपुर जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
हरियाणा राज्य परिवहन हिसार
गुलाबी शहर एक्सप्रैस
सिरसा ➡ हिसार ➡ जयपुर
वाया अग्रोहा, फतेहाबाद, राजगढ़, झुंझुनू, सीकर, रिंगस, चोमू
सिरसा से शाम 6:45 बजे
फतेहाबाद से रात 7:45 बजे
हिसार से रात 9:00 बजे
झुंझुनू से रात 1:15 बजे
सीकर से सुबह 3:10 बजे
जयपुर आगमन सुबह 5:30 बजे तक
वापसी समय
जयपुर से दोपहर 12:20 बजे
सीकर से दोपहर 2:40 बजे
झुंझुनू से शाम 4:40 बजे
हिसार आगमन रात 8:40 बजे तक