हरियाणा रोडवेज की लाडवा से देहरादून के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की लाडवा से देहरादून समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया रादौर, जगाधरी, छछरौली, (खिजराबाद), ताजेवाला,पौंटा साहिब, हर्बटपुर के लिए चलने वाली बसों की समय सारणी है।
लाडवा से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर
हरियाणा राज्य परिवहन यमुनानगर डिपो द्वारा लाडवा से देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी बस की समय सारणी पोस्ट में दी गई है
लाडवा ➡ यमुनानगर ➡ देहरादून
वाया: रादौर, जगाधरी, छछरौली, (खिजराबाद), ताजेवाला,पौंटा साहिब, हर्बटपुर
लाडवा से सुबह 5:40
यमुनानगर से सुबह 7:40
वापसी समय
देहरादून से यमुनानगर सुबह 11:20
यमुनानगर से लाडवा शाम 4:20 (रात्री ठहराव लाडवा )