हरियाणा रोडवेज का खेल मंत्री ने किया पीछा, बस रुकवाकर कंडक्टर-ड्राइवर को लगाई फटकार
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा के पलवल में एक रोडवेज बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को बिना बैठाए आगे से गुजर गई। ऐसे ही खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को इस बात के बारे में पता चला उन्होंने झट से बस का पीछा कर उसे रुकवाया।
खबरों के अनुसार फिर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ड्राइवर को फटकार लगाते हुए बस को वापस बस स्टॉप पर ले जाने और सभी छात्राओं व यात्रियों को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। Haryana News
बस रोकने का इशारा
मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेजों की छुट्टी के बाद कुछ छात्राएं पलवल-बड़ौली मार्ग स्थित बस स्टॉप पर खड़ी थीं। दोपहर करीब 2 बजे हसनपुर से पलवल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस वहां पहुंची। छात्राओं ने बस रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर बस नहीं रोककर आगे निकल गया। Haryana News
मंत्री के निर्देश के बाद बस वापस बस स्टॉप पर पहुंची। वहां इंतजार कर रही छात्राओं, महिलाओं और अन्य यात्रियों को बस में बैठाया गया। इसके बाद बस सभी यात्रियों को लेकर पलवल के लिए रवाना हुईं। Haryana News
मंत्री बोले-
जानकारी के अनुसार, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मीडिया बातचीत में कहा- हरियाणा रोडवेज के खिलाफ इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। Haryana News इस मामले की शिकायत परिवहन मंत्री अनिल विज से की जाएगी। साथ ही दोषी ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी कहा जाएगा।
