हरियाणा रोडवेज की बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें समय सारणी और किराया

 | 
हरियाणा रोडवेज की बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें समय सारणी और किराया 

Udaipur Times, Haryana  News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की बल्लभगढ़ से दिल्ली-हरिद्वार समेत कई शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया फरीदाबाद, दिल्ली के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।

फरीदाबाद से कावड़ लाने वालों के लिए अच्छी खबर 

फरीदाबाद डिपो द्वारा कावड़ स्पेशल बसें हरिद्वार भेजी जा रही है। जो बल्लभगढ़ से रात्रि 8 और 8:15 पर हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इसके अलावा बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए सुबह 5:30 बजे वाली बस सेवा भी चल रही है। जिसका मार्ग व समय सारणी इस प्रकार से है :- 

 गंगादर्शन 

हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद 

बल्लभगढ़ ➡ दिल्ली ➡ हरिद्वार   ( रात्रि सेवा )

वाया फरीदाबाद, दिल्ली 

बल्लभगढ़ से रात्रि 8:00 और 8:15
फरीदाबाद(NIT) से रात्रि 8:15 और 8:30 बजे 
दिल्ली(सराय काले खां के बाहर) से रात्रि 9:00 और 9:15 बजे
हरिद्वार आगमन रात्रि 1:00 और 1:15 तक

वापसी समय

हरिद्वार से सुबह 5:00 और 7:00 बजे 
दिल्ली से सुबह 9 और 11:00 बजे 
बल्लभगढ़ आगमन 10 और दोपहर 12 बजे तक
बल्लभगढ़ से हरिद्वार किराया लगभग ₹430/- 
दिल्ली से हरिद्वार किराया ₹370/-

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News