हरियाणा रोडवेज की गुरुग्राम से मेहन्दीपुर बालाजी के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें समय सारणी
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की गुरुग्राम से मेहन्दीपुर बालाजी समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया किशनगढ़बास, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी, अलवर के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।
🚩 महन्दीपुर_बालाजी 🚩 सीधी सेवा...
गुरुग्राम से मेहन्दीपुरबालाजी 🚩 मार्ग पर चलने वाली यह हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बस सीधा तिजारा, अलवर होते हुए सुंदर व पहाड़ी इलाकों से होते हुए यात्रियों को मेहन्दीपुरबालाजी🚩 पहुंचाती है। यह बस सुबह-सुबह गुरुग्राम से रवाना होकर भिवाड़ी, तिजारा, अलवर होते हुए सुबह 11 बजे तक मेहन्दीपुर बालाजी पहुंचती है। यात्रा तो शानदार होती ही है, साथ में हनुमानजी🚩🙏 का आशीर्वाद भी मिल जाता है। 🙏
डिपो: गुरुग्राम
बस श्रेणी: सामान्य
जाने की समय-सारणी (गुरुग्राम → मेहन्दीपुर बालाजी):
गुरुग्राम से प्रस्थान सुबह – 5:30 बजे
भिवाड़ी से प्रस्थान सुबह – 6:50 बजे
तिजारा से प्रस्थान सुबह – 7:30 सुबह
अलवर से प्रस्थान सुबह – 9:00 बजे
मेहन्दीपुर बालाजी 🚩 आगमन सुबह – 11:00 बजे तक
वापसी समय-सारणी (बालाजी 🚩→दिल्ली धौला कुआं):
वाया: किशनगढ़बास, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी
मेहन्दीपुर बालाजी 🚩 से प्रस्थान दोपहर – 1:00 बजे
अलवर से प्रस्थान दोपहर – 2:30 बजे
तिजारा से प्रस्थान शाम – 4:00 बजे
धौला कुआं आगमन शाम – 6:00 बजे तक
धौला कुआं से गुरुग्राम प्रस्थान शाम – 6:30 बजे
