हरियाणा रोडवेज की नारनौल से मेहन्दीपुरबालाजी के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की नारनौल से मेहन्दीपुरबालाजी समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया अटेली, रेवाड़ी, कोटकासिम, किशनगढ़, अलवर, राजगढ़, बाँददीकुई, सिकंदरा के लिए चलने वाली बसों की समय सारणी है।
नारनौल, रेवाड़ी से मेहन्दीपुरबालाजी नई बस सेवा
हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो द्वारा यात्रियों को सहूलियत मुहैया करवाने हेतु नारनौल से सीधा मेहन्दीपुरबालाजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे आस पास के क्षेत्रों से बालाजी जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो
नारनौल ➡ अलवर ➡ मेहन्दीपुरबालाजी
वाया अटेली, रेवाड़ी, कोटकासिम, किशनगढ़, अलवर, राजगढ़, बाँददीकुई, सिकंदरा
नारनौल से सुबह 6:00 बजे
रेवाड़ी से सुबह 7:30 बजे
कोटकासिम से सुबह 8:20
अलवर से सुबह 10:30 बजे
बालाजी पहुँच जाएगी 12:30 बजे तक
वापसी चलने का समय का समय
मेहन्दीपुर बालाजी से दोपहर 1:20 बजे
राजगढ़ से दोपहर 2:45 बजे
अलवर से दोपहर 3:20 बजे
कोटकासिम से शाम 4:45 बजे
रेवाड़ी पहुँच जाएगी 5:30 बजे तक