हरियाणा रोडवेज की पानीपत से अलीगढ़ के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की पानीपत से अलीगढ़ समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया मुरथल, कश्मीरीगेट, सराय कालेखां, फरीदाबाद, पलवल, टप्पल, जट्टारी, खैर के लिए चलने वाली बसों की समय सारणी है।
पानीपत से अलीगढ़ जाने वालों के लिए जरूरी जानकारी
हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद डिपो द्वारा यात्रियों को सहूलियत मुहैया करवाने हेतु पानीपत से सुबह के समय अलीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
पानीपत ➡दिल्ली ➡ अलीगढ़
वाया मुरथल, कश्मीरीगेट, सराय कालेखां, फरीदाबाद, पलवल, टप्पल, जट्टारी, खैर
पानीपत से सुबह 5:50
दिल्ली ISBT(बाहर) से सुबह 7:20
सराय कालेखां (बाहर) से सुबह 7:30 बजे
बल्लबगढ़ से सुबह 8:30 बजे
पलवल से सुबह 9:00 बजे
अलीगढ़ पहुँच जाएगी 11 बजे तक
वापसी समय
अलीगढ़ से दोपहर 12 बजे
बल्लबगढ़ से दोपहर 3 बजे
दिल्ली ISBT से शाम 4:10
पानीपत पहुँच जाएगी 6 बजे तक
अगर आप पानीपत से उत्तर प्रदेश की तरफ जाने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है।