हरियाणा रोडवेज की रोहतक से खाटूश्याम के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की रोहतक से खाटूश्याम समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया कलानौर, दादरी, बाढ़डा, पिलानी, चिड़ावा, बागड़, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, पलसाना के लिए चलने वाली बसों की समय सारणी है।
रोहतक से खाटूश्याम जाने वालों के लिए जरूरी जानकारी
हरियाणा राज्य परिवहन चरखीदादरी डिपो द्वारा यात्रियों को सहूलियत मुहैया करवाने हेतु रोहतक से सुबह के समय खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
खाटू श्याम एक्सप्रैस
रोहतक ➡ लोहारू ➡ खाटूश्याम
वाया कलानौर, दादरी, बाढ़डा, पिलानी, चिड़ावा, बागड़, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, पलसाना
रोहतक से सुबह 8 बजे
दादरी से सुबह 10:20 बजे
लोहारू से दोपहर 12:00 बजे
पिलानी से दोपहर 12:40 बजे
झुंझुनूं से दोपहर 2:00 बजे
सीकर से शाम 5:00 बजे
वापसी मार्ग
खाटू श्याम से दादरी सुबह 6:00 बजे
सीकर से सुबह 7:15 बजे
झुंझुनूं से सुबह 9:15 बजे
लोहारू से दोपहर 11:15 बजे