हरियाणा रोडवेज की सिरसा से सालासर के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें समय सारणी और रूटमैप
Udaipur Times, Haryana News, नाथूसरी चौपटा : हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की सिरसा से सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस रोजाना सुबह 11:15 बजे सिरसा से वाया नाथूसरी चौपटा-भादरा होते हुए सालासर धाम जाएगी।
नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे चौपटा क्षेत्र और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को सालासर धाम आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बस को जिला सिरसा भाजपा उपाध्यक्ष नीकूराम फौजी और बस स्टैंड इंचार्ज सुभाष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Haryana News
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता और श्री बाला जी सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से सालासर धाम जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।