हरियाणा रोडवेज की दादरी से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

 | 
हरियाणा रोडवेज की दादरी से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

Udaipur Times, Haryana  News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दादरी से हरिद्वार समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया वाया कलानौर, रोहतक, गोहाना, पानीपत के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।

दादरी से कावड़ लाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 

चरखीदादरी डिपो द्वारा कावड़ स्पेशल बस हरिद्वार भेजी जा रही है। जो दादरी से सुबह 8 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इसके अलावा दादरी से हरिद्वार के लिए सुबह 7:00 बजे वाली बस सेवा भी चल रही है, अतिरिक्त बस का मार्ग व समय सारणी इस प्रकार से है :- 

गंगादर्शन 

हरियाणा राज्य परिवहन चरखी दादरी 

दादरी ➡ पानीपत ➡ हरिद्वार

वाया कलानौर, रोहतक, गोहाना, पानीपत

दादरी से सुबह 8:00 बजे
कलानौर से सुबह 8:30 बजे
रोहतक से सुबह 10 बजे
गोहाना से सुबह 10:30 बजे 

वापसी समय 

हरिद्वार से सुबह 6:00 बजे

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News