हरियाणा रोडवेज की पानीपत से बहराईच के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें नई समय सारणी
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की पानीपत से बहराईच समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया दिल्ली आनंद विहार, गढ़गंगा, मुरादाबाद, रामपुर, मिलक, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बीसवां के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।
पानीपत से बहराईच जाने वालों के लिए अच्छी खबर
हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली डिपो द्वारा यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए पानीपत से सीधी बहराईच के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है जिससे नेपाल तक जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह बस पानीपत से बहराईच तक कुल 630 किलोमीटर का सफर तय करेगी जिसका किराया ₹870 पानीपत से दिल्ली से ₹771/- निर्धारित किया गया है।
पानीपत ➡ सीतापुर ➡ बहराईच
वाया दिल्ली आनंद विहार, गढ़गंगा, मुरादाबाद, रामपुर, मिलक, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बीसवां
पानीपत (नए बस अड्डे काउंटर 2) से सुबह 7:00 बजे
दिल्ली आनंद विहार ISBT काउंटर 81से सुबह 9:20
बरेली से दोपहर 2:15 बजे
वापसी समय
बहराईच से दिल्ली सुबह 5:30 बजे
दिल्ली से पानीपत दोपहर 2:00 बजे
