हरियाणा रोडवेज की रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल
Udaipur Times, Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। यहाँ देखें बस का पूरा रूट और टाइम टेबल
सावन स्पेशल बस सेवा रेवाड़ी से हरिद्वार 🦚
भगवान शिव के प्रिय सावन माह के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन के विभिन्न डिपो द्वारा हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा दी जा रही है।
इसी कड़ी में #रेवाड़ी डिपो द्वारा भी हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल बसे चला दी गई है जिससे हरिद्वार आने व जाने में आसानी होगी। बस का मार्ग व समय सारणी इस प्रकार है।
रेवाड़ी ➡ #हरिद्वार ➡ रेवाड़ी
वाया गुडगांवा, दिल्ली
रेवाड़ी से हरिद्वार दोपहर 11:30 और 12 बजे ( किराया ₹480/-)
हरिद्वार से रेवाड़ी रात 9 और 9:30 बजे
