हरियाणा रोडवेज की रोहतक से शिमला के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें पूरा रूटमैप
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की रोहतक से शिमला समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया: गोहाना, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, धर्मपुर, सोलन, कांडाघाट, तारादेवी के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।
रोहतक से शिमला बस सेवा शुरू
हरियाणा रोडवेज, रोहतक डिपो द्वारा लंबे समय बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। यह बस रोहतक से शिमला तक कुल 373 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसका किराया ₹581 निर्धारित किया गया है।
बस में चालक सत्यनारायण और परिचालक अनिल कुमार है
रोहतक ➞ चंडीगढ़ ➞ #शिमला
वाया: गोहाना, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, धर्मपुर, सोलन, कांडाघाट, तारादेवी
समय सारणी (रोहतक से शिमला)
रोहतक ➝ सुबह 10:20 बजे
पानीपत ➝ सुबह 11:20 बजे
करनाल ➝ दोपहर 12:15 बजे
चंडीगढ़ सेक्टर 43 ➝ शाम 4:20 बजे
वापसी समय (शिमला से रोहतक)
शिमला ➝ सुबह 7:00 बजे
चंडीगढ़ सेक्टर 17 ➝ सुबह 11:00 बजे
