हरियाणा रोडवेज की सिरसा से हिसार-जयपुर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें नई समय सारणी
Udaipur Times, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की सिरसा से हिसार-जयपुर समेत कई शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया अग्रोहा, फतेहाबाद, राजगढ़, झुंझुनू, सीकर, रिंगस, चोमू के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।
सिरसा और हिसार से जयपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर
हरियाणा राज्य परिवहन हिसार डिपो द्वारा रात्रि के समय सिरसा, फतेहाबाद और हिसार से जयपुर के लिए रात्रि सेवा संचालित की जा रही है। जिससे जयपुर जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
हरियाणा राज्य परिवहन हिसार
गुलाबी शहर एक्सप्रैस
सिरसा ➡ हिसार ➡ जयपुर
वाया अग्रोहा, फतेहाबाद, राजगढ़, झुंझुनू, सीकर, रिंगस, चोमू
सिरसा से शाम 6:45 बजे
फतेहाबाद से रात 7:45 बजे
हिसार से रात 9:00 बजे
झुंझुनू से रात 1:15 बजे
सीकर से सुबह 3:10 बजे
जयपुर आगमन सुबह 5:30 बजे तक
वापसी समय
जयपुर से दोपहर 12:20 बजे
सीकर से दोपहर 2:40 बजे
झुंझुनू से शाम 4:40 बजे
हिसार आगमन रात 8:40 बजे तक
