हरियाणा रोडवेज की कुरूक्षेत्र से ऋषिकेश के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

 | 
हरियाणा रोडवेज की कुरूक्षेत्र से ऋषिकेश के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

Udaipur Times, Haryana  News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की कुरूक्षेत्र से ऋषिकेश समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया लाडवा, रादौर, सहारनपुर, रूड़की, हरिद्वार, रायवाला के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।

कुरूक्षेत्र और यमुनानगर से ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

हरियाणा राज्य परिवहन कुरूक्षेत्र डिपो द्वारा यात्रियों की लंबे समय से आ रही मांग को पूरा करते हुए कुरूक्षेत्र डिपो ने योगनगरी ऋषिकेश के लिए दुबारा बस शुरू कर दी गई है, जिससे कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों से हरिद्वार और ऋषिकेश तक जाने वालों को शाम के समय काफी सहूलियत मिलेगी। 

योगनगरी एक्सप्रेस

कुरूक्षेत्र ➡ यमुनानगर ➡ ऋषिकेश 

वाया लाडवा, रादौर, सहारनपुर, रूड़की, हरिद्वार, रायवाला

कुरूक्षेत्र से दोपहर 3:00 बजे 
यमुनानगर से शाम 4:30 बजे 
हरिद्वार से रात 7:30 बजे 
ऋषिकेश 8:30 तक पहुँच जाएगी 

वापसी समय 

ऋषिकेश से सुबह 6:25 
हरिद्वार से सुबह 7:55 
यमुनानगर से सुबह 11:00 बजे 
कुरूक्षेत्र पहुँच जाएगी दोपहर 12:30 बजे तक 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News