हरियाणा रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 60 नई इलेक्ट्रिक बसें, पंचकूला समेत कई शहरों को मिलेगा फायदा

 | 
हरियाणा रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 60 नई इलेक्ट्रिक बसें, पंचकूला समेत कई शहरों को मिलेगा फायदा  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश को 15 दिन में 60 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। ये करनाल, अम्बाला व पंचकूला समेत अन्य शहरों को मिलेंगी। सरकार ने 375 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दे रखी है। 

मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कंपनी ने 60 बसें सितंबर तक देने को कहा है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि 500 नई इलेक्ट्रिक बसें भी आनी हैं। इसके लिए विभाग ने कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। योजना है कि 50 लग्जरी बसें भी खरीदी जाएं। 

जानकारी के मूतबिक यह बसें चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलेंगी और दोनों शहरों के एयरपोर्ट को जोड़ेंगी। वहीं, जल्द ही 500 सामान्य बसें भी खरीदी जाएंगी। रोडवेज की योजना 2030 तक बेड़े में अधिकांश बसें इलेक्ट्रिक करने की है, जो 500 बसें आएंगी, यह सभी बीएस-6 होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News