हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से मनाली के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

 | 
हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से मनाली के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से मनाली समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया अम्बाला, किरतपुर-साहिब, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।

मनाली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 

गर्मी की छुट्टियों में मनाली जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके दिल्ली डिपो द्वारा द्वारा सुबह के समय 1 और बस मनाली के लिए शुरू कर दी गई है, जिसका मार्ग और समय सारणी इस प्रकार है 

हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली 

दिल्ली ➡ चण्डीगढ़43 ➡ मनाली 

वाया अम्बाला, किरतपुर-साहिब, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू

दिल्ली से सुबह 9:05 ( किराया ₹855/- )
पानीपत से सुबह 11:00 बजे 
करनाल से दोपहर 12:00 बजे 
अम्बाला से दोपहर 1:20 
चण्डीगढ़ 43 से दोपहर 3:35
मनाली पहुँच जाएगी रात्रि 11:45 तक 

वापसी समय

मनाली से शाम 6:20  
कुल्लू से रात्रि 7:20 
मण्डी से रात्रि 9:20
चण्डीगढ़ 17 से रात्रि 2:20
अम्बाला कैन्ट से सुबह 3:20
पानीपत से सुबह 5:20 
दिल्ली आगमन सुबह 7:00 बजे तक

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News