हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से कटड़ा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से कटड़ा समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया पानीपत, अम्बाला, लुधियाना बाईपास, फगवाड़ा, पठानकोट, जम्मू के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।
दिल्ली से कटड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर
हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली डिपो द्वारा यात्रियों की लंबे समय से आ रही कटड़ा माता वैष्णो देवी दर्शन हेतु एसी बस सेवा की मांग को आखिर कार पूरा कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी बस की समय सारणी नीचे दी गई है
दिल्ली ➡ जालन्धर ➡ कटड़ा
वाया पानीपत, अम्बाला, लुधियाना बाईपास, फगवाड़ा, पठानकोट, जम्मू
दिल्ली से दोपहर 12:00 बजे
पानीपत से दोपहर 1:45
अम्बाला कैन्ट से शाम 4:00
जालन्धर से रात्रि 8:00 बजे
कटड़ा पहुँच जाएगी रात्रि 1:00 बजे तक
वापसी समय
कटड़ा से दोपहर 12:00 बजे
जम्मू से दोपहर 1:15
जालन्धर से शाम 7:15
नोट समय सारणी में परिवर्तन सम्भव है
धन्यवाद
