हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर, देखें नई अपडेट

 | 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर, देखें नई अपडेट 

Haryana News : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इस बारे में आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह ने बताया कि आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा।

इसमें CET ग्रुप डी, CET स्टेज-2 और आगामी नए पदों को लेकर जारी होने वाले विज्ञापनों की जानकारी साझा की जाएगी। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News