हरियाणा में फसल बीमा योजना के लिए आवेदन शुरू, 31 तक कटवा सकेंगे प्रीमियम

 | 
हरियाणा में फसल बीमा योजना के लिए आवेदन शुरू, 31 तक कटवा सकेंगे प्रीमियम

Udaipur Times, Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए हरियाणा सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत किसान अपना प्रीमियम 31 जुलाई तक निकट के बैंक में कटवा सकते हैं। किसान यदि फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं तो निर्धारित समय में ही संबंधित बैंकों में सूचना देनी होगी। सरकार ने तिथि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को भी प्रस्ताव भेजा है।

हरियाणा कृषि व किसान कल्याण विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए अनुमति दे दी है। राज्य में बीमा योजना के लिए तीन वर्ष की अवधि के लिए टेंडर की अवधि रबी-2025 के बाद समाप्त हो गई थी। अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें बीमा योजना शुरू न होने से किसानों को होने वाले नुकसान को बताया था। राज्य सरकार ने खरीफ-

2026 और रबी 2026-2027 के फसल बीमा के लिए अनुमति देते हुए सभी जिलों के लिए तीन क्लस्टर बनाए हैं।

बीमा योजना की शर्तों की बात करें तो वास्तविक प्रीमियम का रबी की फसल के लिए 1.50 प्रतिशत और खरीफ की फसलों के लिए किसानों को दो प्रतिशत व कपास की खेती के लिए पांच प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। खरीफ की फसलों में धान, बाजरा, मक्का, कपास, मूंग शामिल हैं। रबी की फसलों में गेहूं, चना, जौ, सरसों, सूरजमुखी शामिल हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार के निर्देशों के बाद बैंक शाखाओं व बीमा कंपनियों ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन क्लस्टरों में ये जिले है शामिल

क्लस्टर-1 में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया, क्लस्टर-2 में एचडीएफसी (ईआरजीओ जीआईसी) और क्लस्टर-3 इंड्स आईएनडी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को शामिल किया गया है। क्लस्टर-एक में पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, कैथल, सिरसा, रोहतक, रेवाड़ी शामिल हैं। क्लस्टर-दो में अंबाला, करनाल, सोनीपत, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, हांसी हैं। क्लस्टर-तीन में यमुना नगर, पानीपत, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, मेवात, चरखी दादरी जिले शामिल हैं।

अधिग्रूचित फसलों के लिए मुआवजा

खरीफ फसल : 2026 |  | रबी फसल : 2026-2027

धान     | 1,11,561 | गेहूं | 84,386 |
बाजरा | 53,779 | सरसों | 56,639 |
मक्का | 57,211 | जौ | 53,779 |
कपास | 11,4136 | चना | 41,478 |
मूंग | 50,059 | सूरजमुखी | 57,211 |

नोट : अधिसूचित फसलों के प्रति हेक्टेयर बीमा राशि।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News