हरियाणा STF-दिल्ली पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को एनकाउंटर में किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा STF-दिल्ली पुलिस ने 2 बदमाशों को ढेर कर दिया है। हरियाणा पुलिस की STF बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने जॉइंट ऑपरेशन में दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों ने करीब 23 दिन पहले हांसी में जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक इस वारदात में एक महिला को भी गोली लगी थी। मर्डर के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया था। Haryana News
पुलिस के मुताबिक, शनिवार की देर रात रात करीब 1:30 बजे दोनों के बहादुगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीमों ने उन्हें घेर लिया।
खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीमों ने दोनों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान प्रवेश निवासी टिब्बा दानाशेर, जिला हिसार और हिमांशु निवासी जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
