हरियाणा में 9 अक्टूबर को पलवल में लगेगा रोजगार मेला, 600 युवाओं को मिलेगी नौकरियां

 | 
हरियाणा में 9 अक्टूबर को पलवल में लगेगा रोजगार मेला, 600 युवाओं को मिलेगी नौकरियां 

Udaipur Times, Haryana News, नूंह : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, हरियाणा के नूंह जिले में 9 अक्टूबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरियां मिलने वाली है। 

मिली जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को नूंह जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए SHKM राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में रोजगार मेला लगेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर ADC ज्योति की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। 

ITI प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने बताया कि मेले में ITI, पॉलिटेक्निक, स्नातक व अन्य तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, ITI ट्रेड्स और हेल्थकेयर सहित क्षेत्रों में चयन होगा। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में कम से कम 600 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। चयनित युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News