हरियाणा में अब घर बैठे मिनटों में लगेगा सोलर पैनल, बिजली बिल की टेंशन होगी खत्म
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में अब सोलर पैनल लगवाना बिल्कुल आसान होने वाला है। अगर आप भी घर बैठे अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते है तो आज हम आपके लिए जरूरी जानकारी लेकर आए है। हरियाणा में बिजली विभाग सोलर पैनल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने में नई योजनाएं बना रहा है।
हरियाणा में बिजली विभाग ने अब नई योजना के तहत एक हेल्पलाइन नंबर 9888101912 जारी किया है, जिस पर मिस्ड काल करते ही बिजली निगम के अधिकारी संबंधित उपभोक्ता से बातचीत करेंगे और सोलर पैनल की हर तमाम जानकारी साझा करेंगे। Haryana News
हरियाणा में बिजली विभाग की नई योजना के अनुसार, अगर उपभोक्ता चाहे तो बिजली निगम की टीम घर आकर सोलर पैनल लगवाने में भी मदद करेगी और संबंधित जानकारी जो भरना अनिवार्य होता है। ताकि वेंडर उपभोक्ता से संपर्क कर सकें। Haryana News
लेना होगा कनेक्शन
बिजली निगम के अधिकारियों को अब खुद भी सोलर पैनल कनेक्शन लेना होगा। यह आदेश DHBVN के प्रबंध निदेशक विक्रम ने जारी किए है। Haryana News
हरियाणा में बिजली विभाग की योजना के अनुसार, कोई उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने के लिए मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल करेगा तो संबंधित क्षेत्र के बिजली निगम के अधिकारी उपभोक्ता से संपर्क करेंगे। जिसमें वे उपरोक्त कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही बिजली निगम की टीम घर आकर सोलर पैनल भी लगवाकर जाएगी। Haryana News
मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है। 1 किलोवाट सिस्टम सिस्टम पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट सिस्टम पर 60 हजार रुपये व 3 किलोवाट या इससे अधिक लोड पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
