हरियाणा के 2100 एक्सटेंशन और 45 गेस्ट प्रोफेसरों को मिली सेवा सुरक्षा, मानदेय भी बढ़ेगा
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 2100 एक्सटेंशन लेक्चरर और 45 गेस्ट प्रोफेसरों के लिए सेवा सुरक्षा लागू कर दी है। संशोधित नियमों के तहत पात्रता की कटऑफ तिथि 30 जून 2023 से बढ़ाकर 21 जुलाई 2025 कर दी गई है, जिससे अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
अब 240 कार्य दिवस की गणना कैलेंडर वर्ष के बजाय एक वर्ष की संविदात्मक सेवा अवधि के आधार पर होगी। पात्र शिक्षकों को ₹57,700 प्रतिमाह मानदेय, डीए, वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) तथा अन्य सेवा लाभ भी दिए जाएंगे। साथ ही, निधन की स्थिति में परिवार को अनुकंपा सहायता या नियमानुसार रोजगार का लाभ भी मिलेगा।