हरियाणा में जल्द यहां तैयार होगा नया खेल स्टेडियम, 95 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

 | 
हरियाणा में जल्द यहां तैयार होगा नया खेल स्टेडियम, 95 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि चीका में खेल स्टेडियम के निर्माण का शेष लंबित कार्य 31 नवम्बर,2026 तक पूरा होने की संभावना है। 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल में गुहला के विधायक श्री देवेन्द्र हंस द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

श्री विपुल गोयल ने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि चीका में खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य में देरी के लिए एजेंसी मैसर्स बी.एस. कंस्ट्रक्शन कंपनी को 08 नोटिस जारी किए गए हैं। एजेंसी पर 08.08.2025 के माध्यम से ₹4,50,315/-का जुर्माना भी लगाया गया है। चूंकि, एजेंसी निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूरा नही कर पाई, एजेंसी को अब तक ₹9.06 करोड़ की अनुबंधित राशि के विरुद्ध केवल ₹3.78 करोड़ का भुगतान किया गया है। उन्होंने सदन को यह भी बताया कि खेल स्टेडियम का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News