हरियाणा में सोशल मीडिया के अश्लील कंटेंट पर एक्शन की तैयारी ! विधानसभा में पेश होगी रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में सोशल मीडिया के अश्लील कंटेंट पर एक्शन की तैयारी ! विधानसभा में पेश होगी रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति ने सोशल मीडिया पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक समिति की चेयरपर्सन एवं भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि समिति इस विषय पर अपनी रिपोर्ट हरियाणा विधानसभा में पेश करेगी और सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग करेगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और युवाओं पर पड़ रहा है। ऐसे कंटेंट पर नियंत्रण के लिए सख्त नीति और प्रभावी निगरानी की आवश्यकता है। Haryana News

समिति की सदस्य एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी इस मुद्दे पर सहमति जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री समाज के लिए गंभीर है और इस प्रकार के कंटेंट पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News