हरियाणा से यूपी दौड़ेगी मेट्रो ! 19 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, जाने पूरा रूटमैप ?

 | 
हरियाणा से यूपी दौड़ेगी मेट्रो ! 19 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, जाने पूरा रूटमैप ?

Udaipur Times, New Delhi : हरियाणा से यूपी के बीच अब मेट्रो चलने की दिशा में बड़ा अपडेट आया है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद और गुरुग्राम से जोड़ने वाले प्रस्तावित 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मेरठ मंडलीय समिति ने हरी झंडी दे दी है। अब इस प्रस्ताव की समीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार करेगी, जिसके बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। Metro Update

मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित कॉरिडोर की शुरुआत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगी। यह मार्ग YEIDA क्षेत्र, ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, नोएडा के सेक्टर 168 और 142, फरीदाबाद के सेक्टर 87/88 व बाटा चौक होते हुए गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी और सेक्टर 58/61 तक पहुंचेगा। Metro Update

इस परियोजना की सबसे खास बात सूरजपुर इंटरचेंज स्टेशन होगा, जहां दो नमो भारत कॉरिडोर आपस में जुड़ेंगे। इससे गाजियाबाद, नोएडा एयरपोर्ट, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी। Metro Update

जानकारी के मुताबिक करीब ₹19,390 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में 51 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा और 13 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News