Haryana Weather Alert: हरियाणा के सिरसा रेवाड़ी समेत 10 जिलों में बारिश तूफान का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

 | 

Udaipur Times, Haryana Weather Alert: हरियाणा के सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, यमुनानगर समेत 10 से ज्यादा जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। एक जून तक मौसम में बदलाव होता रहेगा, जिसके बाद मौसम खुश्क होगा। 

1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। 

सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। हवा की रफ्तार बढ़कर 90 kmph तक भी जा सकती है।

वहीं, उत्तर और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान में समय से पहले पहुंच गया था, लेकिन केरल के तट पर इसके आगे बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। वर्तमान मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि उत्तर भारत और हरियाणा में प्री-मानसून 22 जून से 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News