Haryana Weather : हरियाणा में 20 मई तक कैसा रहेगा मौसम, देखें नई वेदर रिपोर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, कल पूरे प्रदेशभर में पश्चिमीविक्षोभ के कारण बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में जमकर बारिश हो रही है जिससे तापमान में पूरी तरह से गिरावट आ गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने 20 मई तक के मौसम को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। आइए देखें ताजा अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
14 मई, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 15 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कल 15 मई को राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा कुछ एक स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
परंतु 16 मई से 20 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में गर्म पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
