Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और आंधी चली है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आंधी और बारिश आ सकती है। मौसम विभाग ने आज (21 जून को) हरियाणा के 4 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने जानकारी दी कि रोहतक 40.9°C पारे के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जबकि फतेहाबाद और भिवानी में हुई हल्की बूंदाबांदी ने स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर 25% बारिश की संभावना जताई है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
22 जून: मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा। कल 22 जून को बारिश का दायरा बढ़ेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
23 जून: मौसम में हल्की हलचल जारी रहेगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
24 जून : पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी एक बार फिर आमजन को परेशान कर सकती है।
