Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

 | 
हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। जिसके चलते कल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और आंधी देखने को मिली है। बीते कल शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ जिससे हिसार और फतेहाबाद में तेज आंधी चली।

और इसी के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दिन में रोहतक का तापमान 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। विभाग ने आने वाले दिनों में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। दो दिन पहले हुई हुई तेज वर्षा के कारण कुछ जिलों का तापमान तेजी से नीचे आया था। 

विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान सीमा के साथ लगते जिलों का तापमान ज्यादा बढ़ा है। वहीं आने वाले दिनों में बारिश का यलो अलर्ट है। 

 इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: 

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News